रेवांचल टाइम्स नैनपुर-- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मण्ड़ला के उपाध्यक्ष श्री जाहिद खान नैनपुर ने मीडिया को बताया है कि दिनांक 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर मैं विषय विशेषज्ञों ड़ाक्टरो की सारगर्भित उपस्थिति मैं मुस्लिम समाज नैनपुर के द्रारा यहाँ पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें बड़े शहरों से विषय विशेषज्ञों ड़ाक्टरो के द्वारा समुचित शारीरिक जांच एवं इलाज नि:शुल्क किया जायेगा । यहाँ पर सभी प्रकार की गम्भीर से गम्भीर बीमारियों की जाँच के पश्चात उपचार किया जायेगा । नैनपुर मुस्लिम समाज के सम्मानीय प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज सेवियो के द्वारा यहाँ पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का सभी सम्प्रास के गरीब नागरिकों से समय पर पहुँच कर समुचित लाभ लेने की अपील की गई है ।आयोजित स्वास्थ्य शिविर मैं बाहर से आ रहे विषय विशेषज्ञ ड़ाक्टरो के द्वारा यहाँ पर गरीब एवं गम्भीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार कर आगे का मार्ग प्रशस्त किया जायेगा ।
No comments:
Post a Comment